रामनगर (नैनीताल)। केनाल कॉलोनी बालाजी मंदिर निवासी शम्शुद्दीन ने रविवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका पुत्र शमशाद शनिवार रात दिल्ली रेलवे स्टेशन से रामनगर को चला था, लेकिन वह रविवार सुबह 11 बजे तक रामनगर नहीं पहुंचा। उसका फोन मिलाया गया। पहले तो दूसरे ने फोन उठाकर शमशाद को नशे की हालत में बताया। बाद में फोन बंद हो गया। पीड़ित ने पुलिस को गुमशुदगी दर्ज करा पुत्र को खोजने की गुहार लगाई है।