नैनीताल। नगर के व्यस्ततम अयारपाटा क्षेत्र में अवैध निर्माण को प्राधिकरण ने सोमवार को सीज कर दिया।
प्राधिकरण के सचिव श्रीश कुमार के नेतृत्व में गई टीम ने यह कार्रवाई की। सचिव ने निर्माणकर्ता के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के भी निर्देश दिए हैं।
अयारपाटा क्षेत्र में हल्द्वानी निवासी मुकीम द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा था। सूचना मिलने पर प्राधिकरण सचिव दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां बाहर से टीन लगाकर अंदर कालम व बीम डालने का कार्य मजदूरों से किया जा रहा था। टीम ने यह देख निर्माण कार्य को सीज कर दिया गया। सचिव श्रीश कुमार ने निर्माणकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। टीम में प्राधिकरण के परियोजना अभियंता सीएम साह, अवर अभियंता प्रमोद महरा, चंदन सिंह नेगी, पूरन तिवारी आदि शामिल थे। ब्यूरो