फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद को लेकर फायरिंग, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। रास्ते को लेकर विवाद में दबंगों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को निजी वाहन से सितारगंज सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। गांव में गोली चलने से दहशत फैली हुई है। बता दें कि हमलावरों ने इसी विवाद में बीती रविवार की शाम भी गोली चलाई थी, जिसमें घायल युवक के छोटे भाई छर्रे लगे थे।
विज्ञापन


रविवार शाम नानक सागर डैम पार के देवीपुर गांव में घर के सामने रास्ते पर खड़े होने को लेकर हरबंश सिंह पुत्र मिल्खा सिंह का गांव के ही चार युवकों से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि चारों युवकों मारपीट पर उतारू हो गए। बाद में एक आरोपी ने 312 बोर की अवैध बंदूक से फायर झोंक दिया, जिससे हरबंश के छोटे भाई जसवंत सिंह के कंधे के पास गोली के छर्रे लगे।

परिजनों ने जसवंत को अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार सुबह करीब आठ बजे हरबंश अपने भाई जसवंत को लेकर कानूनी कार्रवाई के लिए थाने आ रहा था। इसी बीच हमलावरों ने रास्ते में दोनों को घेर लिया और पुलिस कार्रवाई से रोकने के लिए एक बार फिर 315 बोर के अवैध तमंचे से गोली चला दी। गोली हरबंश के सीने में जा लगी और वह वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन


सूचना पर प्रतापपुर चौकी इंचार्ज कमल सिंह कोरंगा मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और घायल हरबंश को तत्काल सितारगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे हल्द्वानी के एसटीएच रेफर कर दिया। चौकी इंचार्ज कोरंगा ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें