फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत याचिका हो गई थी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉल में सैक्स रैकेट चलाने वाला दूसरा स्पा मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सेक्टर-25 स्थित मॉल में मसाज पार्लर की आड़ में सैक्स स्कैंडल चलाने वाले एक स्पा मालिक की कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद थाना चांदनी बाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को अदालत मेें पेश कर न्यायिक हिरासत मेें भेज दिया। थाना चांदनी बाग पुलिस ने इस मामले मेें एक अन्य स्पा मालिक को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मेें भेज दिया था। पुलिस ने बाकी स्पा मालिकों को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है।
मिली जानकारी के अनुसार मॉल में स्पा चलाने वाले मनोज जैन निवासी सोनीपत ने जिला कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। कोर्ट ने वीरवार को याचिका खारिज कर दी। जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए थे। पुलिस ने रविवार को आरोपी को सोनीपत से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी को सोमवार को अदालत मेें पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। विदित है कि सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोहित अग्रवाल ने 19 अगस्त को सेक्टर 25 स्थित एक मॉल में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर चार युवकों व 13 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने सपा मालिकों के बारे पूछताछ की थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सोनीपत निवासी मनोज का फ्रो थाई एंड हेल्थ केयर और ली थाई स्पा सोनीपत के ही प्रवीण का गोल्डन स्पा व उग्राखेड़ी के विकास का ओसेएन एंड हेल्थ केयर होना बताया था। थाना चांदनी बाग पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस जांच में प्रवीण खत्री कटेवड़ा वबाना दिल्ली निवासी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-25 स्थित मॉल से मसाज पार्लर की आड़ में सैक्स रैकेट चलाने के आरोप में गोल्डन स्पा मालिक मनोज जैन को रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को आरोपी को अदालत मेें पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत मेें भेज दिया। पुलिस इस मामले में एक अन्य स्पा मालिक प्रवीण अत्री को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। पुलिस बाकी स्पा मालिकों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
संदीप कुमार, प्रभारी, थाना चांदनी बाग, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें