फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने मेलाघाट में की मौकड्रील: सीमा पर दो बुर्काधारी आतंकवादियों के पकड़े जाने पर हडकंप

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने रविवार को भारत-नेपाल सीमा पर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे दो नकाबपोश आतंकवादियों को धर दबोचा। सूचना पर झनकइया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। खबर फैलते ही वहां सैकड़ों लोग उमड़ पड़े। जब पता चला कि एसएसबी के जवानों ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए मॉकड्रिल की तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल के जवान इन दिनों सीमा पार से आने वालों पर कड़ी नजर रखने के साथ ही गहन जांच अभियान चला रहे हैं। पुलिस ने भी सीमा क्षेत्र में चौकसी तेज कर दी है और खुफिया विभाग सक्रिय है। एसएसबी सी कंपनी नरायण नगर के द्वितीय कमान अधिकारी एलपी उपाध्याय के निर्देशानुसार जवानों ने सीमा पर चेकिंग अभियान चलाया। इधर मेलाघाट चौकी के जवानों ने मॉकड्रिल के तहत भारतीय सीमा में प्रवेश करते दो नकाबपोश आतंकवादियों को धर दबोचा। आतंकवादियों के पकड़े जाने की खबर क्षेत्र में आग की तहर फैल गई और दहशत का माहौल पैदा हो गया। वहीं आतंकवादियों को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। वहां पहुंचने पर पता चला कि यह एसएसबी द्वारा चलाया जा रहा पूर्वाभ्यास था तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

13केटीएम07पी-खटीमा के नेपाल सीमा पर आने जाने वालों की चेकिंग करते एसएसबी के जवान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें