फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बुलाकर मारपीट करने का आरोप, एसएसपी को भेजा शिकायती पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। राजीव नगर निवासी किरन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर पुलिस द्वारा उसकी तहरीर पर कार्रवाई न करने की बात कही। पीड़िता ने झनकईया थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि वार्ड संख्या पांच के कुछ लोगों ने फोन कर उसे अपने घर बुलाया।
विज्ञापन


बताया कि बाद में उन्होंने उसके बेटे अमन सैनी और पति राधे सैनी को भी घर से जबरन उठाया और उनके साथ मारपीट की। पुलिस के आने पर उन्होंने महिला के पति पर चोरी का आरोप लगा दिया। कहा की मारपीट में गंभीर चोट आने के चलते उसके बेटे को सीएचसी के बाद पीलीभीत भर्ती कराया गया था।

मारपीट में उसके पति राधे सैनी के कूल्हे की हड्डी फैक्चर हो गई। यह भी कहा है कि 29 जुलाई को तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें