लालकुआं (नैनीताल)। नगीना कॉलोनी निवासी युवती ने भारतीय सेना में सेवारत जवाल पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। शादी के लिए कहने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इस आधार पर पुलिस ने नामजद मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
यहां नगीना कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय युवती ने शुक्रवार को कोतवाली में दी तहरीर दी। इसमें बताया कि रावतनगर द्वितीय बिंदुखत्ता निवासी प्रदीप मेहता दो वर्षों से शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसी दौरान नौ फरवरी 2016 की रात युवक को उसके भाइयों ने उसके घर में पकड़ लिया था। इसके दूसरे दिन प्रदीप ने शपथ पत्र में एक वर्ष के भीतर उसके साथ शादी करने का भरोसा दिलाया था। उसके बाद भी लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। एक साल की अवधि बीतने के बाद जब आरोपी प्रदीप से शादी करने को कहा गया तो उसने किसी अन्य युवती से विवाह करने की बात कहकर धमका दिया। पुलिस ने धारा 376, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सोनिका जोशी को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी भारतीय सेना में सेवारत है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया