बाजपुर। पुलिस ने औचक छापेमारी कर भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट सीरीज के दौरान इंटरनेट ओर सोशल मीडिया के माध्यम से सट्टा कारोबार करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से पुलिस ने 90 हजार रुपये नकदी, 18 मोबाइल, नौ सट्टा रजिस्टर, लैपटॉप, सोने के आभूषण, एक तमंचा बरामद किया।
सट्टे का कारोबार चला रहे दो व्यापारियों के पकड़े जाने से नगर में खलबली मच गई। कारोबारियों को छुड़ाने के लिए प्रभावशाली लोग कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर दबाव भी डाला। कोतवाल बीडी उनियाल ने बताया कि रविवार को शाम मुखबिर की सूचना पर एसएसआई सुशील कुमार ने पुलिस टीम के साथ नगर के मोहल्ला सुभाषनगर पुराना डाकखाना रोड स्थित आवास से अजय जिंदल और राकेश अग्रवाल को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
मौकेे से 90 हजार रुपये की नकदी, 315 बोर का तमंचा, 18 मोबाइल, दो सोने की चेन, कुंडल सहित अन्य सामान बरामद किया। पुलिस टीम में बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज सुधाकर जोशी, एसआई गणेश पांडे, नरेंद्र यादव, संजीव चौधरी आदि थे।