हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने प्रियंक सनवाल की हत्या के प्रयास के आरोप में रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर अपने साथी को छत से ढकेलने का आरोप है।
भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि रविवार को सूचना के आधार पर पुलिस ने भोटिया पड़ाव स्टैंड से दो आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए लोगों में रामपुर चकलुआ निवासी महेंद्र सिंह बसेड़ा और निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के पीछे केनाल रोड निवासी जगदीश सिंह जग्गा शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में दो अन्य लोगों को भी पकड़ा था लेकिन उनका अपराध साबित न होने पर पुलिस ने पूछताछ कर छोड़ दिया। ब्यूरा टंगड़ काठगोदाम निवासी कमला सनवाल ने पांच जनवरी को हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि उनके पुत्र प्रियंक सनवाल को दमुवाढूंगा बंदोबस्ती निवासी जगदीश देव उर्फ जग्गा, देवखड़ी हायडिल गेट निवासी बॉबी वर्मा, चकलुआ निवासी महेंद्र बसेरा उर्फ बस्सी, ब्यूरा टंगड़ निवासी संतोष राणा उर्फ शुभम ने 31 दिसंबर को खानचंद मार्केट में बुलाया था। प्रियंक के दोस्त जयंत रावत ने उसे फोन किया था। पैसे छीनने के बाद नशे में धुत दोस्तों ने उसके पुत्र को छत से गिराकर घायल कर दिया था।
हत्या के प्रयास के आरोप में दो गिरफ्तार
दोस्त को छत से ढकेलने का आरोप