फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौलापुल के समीप झाड़ी में मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रुद्रपुर स्थित एक वाहन कंपनी में कार्यरत युवती का शव शनिवार की शाम गौलापुल के पास झाड़ी में पड़ा मिला। हालांकि शरीर पर चोट के निशान नहीं थे, लेकिन बैग में जहर का रेपर मिला है, जिससे पुलिस मान रही है कि युवती ने जहर खाकर जान दी है।
विज्ञापन

शाम करीब छह बजे कुछ लोगों ने गौला पुल के पास झाड़ियों में एक युवती को बेसुध पड़ा देखा तो 108 एबुलेंस बुलाकर सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिचय पत्र के आधार पर उसकी पहचान पूनम रैकवाल (26) पुत्री खीम सिंह रैकवाल निवासी हिम्मतपुर मल्ला गीतांजलि लेन के रूप में हुई। अस्पताल के कर्मचारियों ने युवती के परिजनों को सूचना दी। पता चला कि पूनम तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी और छोटी बहन के साथ गीतांजलि लेन में रहती थी। पिता खीम सिंह रैकवाल सेना से रिटायर्ड हैं और पत्नी के साथ भीमताल के निकट च्यूरीगाड़ स्थित पैतृक गांव में रहते हैं। पूनम 10 मार्च 2012 से रुद्रपुर स्थित वाहन कंपनी में काम करती थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि पूनम शनिवार की शाम ड्यूटी करने के बाद साथियों के साथ निकली थी। वह कंपनी की बस में सवार नहीं हुई। वह गौला पुल के पास कैसे पहुंची इसका पता नहीं चल पाया है। कंपनी में उसके विवाद की बात सामने नहीं आई है। पिता ने काठगोदाम थाने में तहरीर देकर घटना की जांच करने का अनुरोध किया है। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने मोर्चरी पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बंधाया।

जहर खाकर युवती ने दी जान, गौलापुल के पास मिला शव
बैग में मिला जहर का रेपर, वाहन कंपनी में करती थी नौकरी

रात आठ बजे तक ऑन था फोन
हल्द्वानी। पता चला है कि शनिवार रात आठ बजे तक पूनम का मोबाइल ऑन था। रात आठ बजे अस्पताल से उसके ही मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया।
विज्ञापन


मोबाइल से खुल सकता है मौत का राज
हल्द्वानी। काठगोदाम थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि पूनम के मोबाइल को कब्जे में लिया जाएगा। अभी उसके बैग की भी तलाशी नहीं हुई है। मोबाइल चैटिंग की भी पुलिस जांच करेगी। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि उसकी मौत जहर खाने से हुई है। फेसबुक पर पूनम से 100 लोग जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें