रानीखेत (अल्मोड़ा)। प्रतिबंधित माओवादी संगठन के एरिया कमांडर जेल में बंद माओवादी देवेंद्र सिंह चम्याल और भगवती भोज को शुक्रवार न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गत वर्ष देवेंद्र चम्याल को हल्द्वानी के चोरगलिया से गिरफ्तार किया गया था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था।
दोनों पर विधानसभा चुनाव से पहले द्वाराहाट तहसील के विभिन्न इलाकों में माओवादी गतिविधियों के प्रचार-प्रसार को लेकर पर्चे पोस्टर फेंकने, भड़काऊ पोस्टर चस्पा करने, आपराधिक षड्यंत्र रचने सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। शुक्रवार को दोनों कड़ी सुरक्षा के बीच यहां न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र शाह की अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया।