मिलक। हादसे में दो राहगीर गंभीर रुप से घायल हो गए। क्षेत्र के अकौंदा गांव निवासी सुहेल खां को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए सुहेल खां का नगर के सीएचसी पर इलाज कराया गया है। वहीं दूसरी ओर नगर में सहारनपुर के कांजीपुरा नवादा रोड निवासी पिकअप चालक बाबू हाईवे पर अपने वाहन को खड़ा करके जा रहे थे। इस बीच हाईवे पर कोतवाली के सामने से गुजरते हुए एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक बाबू गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे पर बाइक सवार ने भागने की कोशिश की। जिस पर कुछ लोगों ने उसको धर दबोचा। घायल को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है।