फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी समेत तीन लोग हुए जहरखुरानी के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दो अलग अलग घटनाओं में एक फौजी सहित तीन लोग जहर खुरानी के शिकार हो गए। बेहोश लोगों का बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है लेकिन वे देर रात तक होश में नहीं आ सके।
विज्ञापन

बेस अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि घटना का शिकार फौजी खुद का नाम अनिल बता रहा था। इसके साथ किस प्रकार वारदात हुई। इसका पता नहीं चल सका है। इधर पटेल चौक स्थित होटल के समीप दंपती बेहोशी की हालत में पाए गए। लोगों ने दोनों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान दोनों ने अपना नाम राधा और केशव बताया। दवा खाने के बाद दोनों बेहोशी हालत में सो गए लेकिन अपना पता नहीं बता सके। आशंका है कि दंपती को जहर खिलाकर लूटा गया है। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस बयान लेने के लिए आई थी लेकिन डाक्टरों का कहना है कि तीनों को सुबह तक होश में आने की संभावना है। इसी कारण पुलिस वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें