फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्सों में कार के खाई में गिरने से पूर्व प्रधान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय से सात किमी दूर पल्सों के पास एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पूर्व प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में चार लोग सवार थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


कोतवाल सलाउद्दीन खान ने बताया कि कार संख्या यूपी 26 सी 0387 ललुवापानी से पल्सों की तरफ जा रही थी। पल्सों गांव से एक किमी पहले कार 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार किसकोट निवासी पूर्व प्रधान सतीश जोशी (62) पुत्र टीकाराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंगा दत्त बिनवाल (42) पुत्र टीकाराम निवासी पल्सों, दुर्गादत्त (38) पुत्र नाथूराम निवासी नघान और गंगादत्त जोशी (44) पुत्र गिरधारी दत्त निवासी ललुवापानी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होने पर आसपास के ग्रामीणों ने घायलों और सतीश जोशी के शव को भारी मशक्कत के बाद खाई से निकाला। सूचना मिलने पर कोतवाली से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सतीश जोशी के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें