फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइपीएल में सट्टा लगाते दुकानदार को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लोहाघाट, (चंपावत)। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जिले में जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी और पुलिस ने आईपीएल में सटटा लगाते हुए एक दुकानदार को दबोचा है। पुलिस ने दुकानदार के पास से भारी मात्रा में कैश और कुछ पर्चियां बरामद की हैं। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ में जुटी हुई है। पूछताछ के दौरान पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। कुछ और लोग भी पुलिस की गिरफ्त में आ सकते हैं।
विज्ञापन


एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि लोहाघाट नगर में लंबे समय से आईपीएल में सट्टा लगाने का खेल चल रहा है। सट्टा लगाने की सूचना पर एसओजी प्रभारी ललित मोहन पांडेय प्रभारी एसओ देवेंद्र मेहता, एसआई हेमंत कठैत द्वारा दल बल के साथ स्टेशन बाजार के व्यापारी घनश्याम जोशी को पकड़कर उससे गहन पूछताछ की गई। पांडेय ने बताया कि आरोपी घनश्याम के पास से शनिवार को लगाए गए सट्टे की 51 हजार रुपये की नकदी, कुछ पर्चियां और एक डायरी हाथ लगी हैं। उन्होंने बताया कि उक्त डायरी में वर्ष 2016 से सटटा लगाने का रिकार्ड दर्ज है। आरोपी द्वारा अपने व्हाट्सएप से भी लोगों को सट्टे से संबंधित सूचनाओं का आदान प्रदान किया था। उसकी फोन डिटेल, व्हाट्सएप के स्क्रीन शॉट लेने के साथ आरोपी से पूछताछ की जा रही है। श्री पांडेय ने बताया कि घनश्याम द्वारा लंबे समय से आईपीएल में सट्टा लगाने का काम किया जा रहा था। उनका कहना है कि बरामद सामान की फर्द बनाकर कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को लोहाघाट थाने में सौंप दिया है। प्रभारी एसओ देवेंद्र मेहता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसओजी टीम में प्रभारी पांडेय के अलावा भूपाल चंद, नवल किशोर, कमल धानिक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें