गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा हाइवे पर बुधवार शाम मटेला से कूल की तरफ जा रही बाइक गंगरकोट के पास रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मटेला में शादी से कूल की तरफ जा रही बाइक यूके 01बी 8116 पर सवार दो युवक जैसे ही गंगरकोट के पास पहुंचे तो अचानक बाइक रपटने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चौकी पुलिस खैरना एवं स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी खैरना लाया गया, जहां पूरन सिंह जीना (24) पुत्र चन्दन सिंह जीना निवासी कूल, रामगढ़ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रुप से घायल जितेंद्र भंडारी (25 ) पुत्र गोपाल भंडारी निवासी सूरी अल्मोड़ा को प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से हल्द्वानी एसटीएच रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि पूरन सिंह मुंबई में नौकरी करता था, वह अपने लड़के के नामकरण में इन दिनों घर छुट्टी पर आया हुआ था।