हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान रुद्रपुर निवासी युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कोतवाली रुद्रपुर जिला ऊधमसिंह नगर के ग्राम दानपुर निवासी सौरभ जोशी को रविवार को परिजनों ने नैनीताल रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। उपचार के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने शक जताया कि उसकी मौत जहर खाने से हुई है लेकिन पुलिस के समक्ष परिजनों ने जहर खाने से इनकार कर दिया। पोस्टमार्टम के दौरान भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसी कारण डॉक्टरों ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया।