फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल बच्ची को भरती कराने से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मंगलवार शाम सुशीला तिवारी अस्पताल में अल्मोड़ा से लाई गई घायल बच्ची को भर्ती न कराने पर हंगामा हो गया। बच्ची के परिजनों और समाजसेवी खष्टीदत्त पांडे ने डॉक्टरों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। हालांकि बाद में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का फोन आने पर उसे भर्ती करा लिया गया।
विज्ञापन


अल्मोड़ा के धूरा संगरौली गांव की कविता पांडे काफल के पेड़ से गिरकर घायल हो गई थी। उसे एमआरआई के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया। परिजनों के साथ पहुंचे समाजसेवी खष्टीदत्त पांडे का आरोप है कि बच्ची आधे घंटे तक वह स्टेचर पर पड़ी रही। आरोप है कि डाक्टरों ने न्यूरो सर्जन नहीं होने की बात कही। उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी का कहना है कि उन्हें पूरी जानकारी नहीं दी गई। बच्ची का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन



घायल बच्ची को भर्ती कराने से मना किया, हंगामा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें