फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाली फिर भी हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ठेला व्यवसायी की मौत के मामले में पुलिस अभी पर्दा नहीं उठा पाई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली लेकिन कोई अहम सुराग नहीं मिला है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

कुल्यालपुरा निवासी राकेश जायसवाल रोडवेज पर राजमा चावल का ठेला लगाता था। रविवार रात को वह अधमरी हालत में हीरा नगर के जंगल में पड़ा मिला था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस को घटना स्थल से सल्फास के पैकेट, बियर की खाली बोतल, गिलास, सिगरेट मिली थी। वहीं परिजनों का आरोप है कि पांच अज्ञात हमलावरों ने राकेश पर जानलेवा हमला कर कमेटी के दो लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस इस मामले में कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है। हीरा नगर चौकी पुलिस राकेश के घर के आसपास और जंगल जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर रही है। साथ ही मोबाइल भी सर्विलांस पर लगा दिया गया है। परिजनों से पूछताछ में भी किसी से दुश्मनी की बात सामने नहीं आई है। चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है, रिपोर्ट आने पर ही मौत की सटीक वजह पता चल सकेंगी, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें