फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में भी बनने लगे डीएल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। लंबे इंतजार के बाद रामनगर एआरटीओ कार्यालय में मंगलवार से ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनने शुरू हो गए। अब यहां गढ़वाल की गाड़ियों का भी रजिस्ट्रेशन हो सकेगा। रामनगर एआरटीओ कार्यालय से अल्मोड़ा, नैनीताल जिले के साथ ही पौड़ी गढ़वाल जिले के कुछ हिस्सों को शामिल किया गया है। इन जिलों की गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन व डीएल अब यहां बन सकेगा। ये कुमाऊं का पहला ऑनलाइन एआरटीओ कार्यालय भी है।
विज्ञापन

ग्राम शंकरपुर में स्थित एआरटीओ कार्यालय में मंगलवार को विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इस दौरान पंपापुर निवासी पिंकी रावत को पहला अस्थायी डीएल बनाकर दिया गया। मंगलवार को 35 आवेदन ऑनलाइन आए हुए थे, जिसमें से छह लोगों को डीएल दिए गए। ये कुुुमाऊं का एक मात्र एआरटीओ कार्यालय है, जहां ऑनलाइन प्रक्रिया से रजिस्ट्रेशन व डीएल बन रहे हैं। एआरटीओ विमल पांडेय ने बताया कि इस कार्यालय में अल्मोड़ा जिले के सल्ट व भिकियासैंण तहसील, नैनीताल जिले के बेतालघाट विकासखंड के साथ ही पौड़ी गढ़वाल की धूमाकोट तहसील को भी शामिल किया गया है। इस साल 28 फरवरी को खुले एआरटीओ कार्यालय ने काफी कम समय में एक करोड़ 64 लाख 27 हजार 461 रुपये का राजस्व प्राप्त किया है। इस दौरान हरीश चंद्र पंत, अमिता लोहनी, गणेश रावत, भूपेंद्र खाती, यशपाल रावत, ग्रेट वालिया, कांति पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें