हल्द्वानी। वन विभाग की टीम ने गौला नदी में अवैध खनन करते एक डंपर और एक ट्राली को पकड़ा है। टीम ने दोनों वाहनों को सीज कर दिया है और वाहनों में लदी उप खनिज सामग्री जब्त कर ली है।
आरओ गौला गणेश त्रिपाठी के नेतृत्व में वन टीम ने मंगलवार को गौला नदी में छापे मारी की। इस दौरान टीम ने काठगोदाम से एक डंपर (यूए 01 5009) को अवैध ढंग से रेता बजरी भरते पकड़ लिया। टीम को देख कर रेता बजरी भर रहे माफिया मौके से फरार हो गए। वहीं, बिंदुखत्ता से भी एक ट्रैक्टर ट्राली (यूके 04 के 8533) को भी अवैध रुप से रेता बजरी भरते पकड़ा है। टीम ने फिलहाल दोनों वाहनों कोे सीज कर दिया है और वाहनों में लदी उप खनिज सामग्री को जब्त कर लिया है। साथ ही वाहन स्वामियों का पता लगाया जा रहा है। आरओ त्रिपाठी ने बताया कि गौला में अवैध खनन के खिलाफ छापे मारी जारी रहेगी।