फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

130 दुकानदारों को कोर्ट का समन

Thu, 17 Sep 2015 12:47 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर अतिक्रमण करने के मामले में पुुलिस अभी तक 234 दुकानदारों का कोर्ट चालान कर चुकी है।  कोर्ट ने इस मामले में 130 दुकानदारों को समन भेजा है। समन तामील होने से दुकानदारों की  परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


मंगलपड़ाव पुलिस ने सीपीयू की तर्ज पर तीन अगस्त से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया था। वीडियोग्राफी करने के बाद पुलिस ने मय सबूत दस दस हजार रुपये का कोर्ट चालान काटना शुरू किया।

तत्कालीन चौकी प्रभारी हटने के बाद ललित जोशी ने भी अभियान जारी रखा। इस बीच पुलिस ने 234 दुकानदारों का कोर्ट चालान किया। चालान के बाद कोर्ट से समन आने पर दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


 पुलिस का कहना है कि कोर्ट से भी दुकानदारों को राहत नहीं मिली है। अभी तक पुलिस ने 130 दुकानदारों को समन तामील करा दिया है।

चौकी प्रभारी ने चालान से बचने के लिए दुकानदारों से सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने का अनुरोध किया है। बताया कि सड़क खाली रहने से आग लगने या आकस्मिक हालात में राहत और बचाव दस्ता बाजार में प्रवेश कर सकता है। सड़कें खुली होने से ग्राहक भी आराम से बाजार में खरीददारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें