फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माओवादी गतिविधियों को लेकर पुलिस और एलआईयू सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। वर्ष 2014 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव में माओवादियों के चुनाव बहिष्कार करने संबंधी घटनाओं को देखते हुए पुलिस और एलआईयू सक्रिय हो गई है। मंगलवार को पुलिस एवं अधिसूचना विभाग भीमताल के कर्मियों ने ओखलकांडा, धारी, बेतालघाट, रामगढ़ विकासखंडों का निरीक्षण किया। साथ ही ग्रामीणों से माओवादी गतिविधियों की जानकारी ली।
विज्ञापन

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से कुछ माह पहले माओवादियों द्वारा ओखलकांडा ब्लॉक के खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय और पशुचिकित्सालयों की दीवारों पर बड़े-बड़े शब्दों में चुनाव बहिष्कार करने संबंधी लेख लाल रंग की स्याही से लिखे गए थे। करायल की बाजारों और जमराड़ी पुल के पास भी चुनाव बहिष्कार के पोस्टर मिले थे। वहीं वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी माओवादियों द्वारा धारी तहसील में खड़ी खराब जिप्सी को जला दिया था और धारी के बाजार में माओवादियों द्वारा चुनाव बहिष्कार के लेख लिखे गए थे। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में माओवादी घटनाओं की आशंका को लेकर जिला प्रशासन और एलाईयू विभाग सक्रिय हो चुका है। मंगलवार को भीमताल के सीओ आरएस नबियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं अधिसूचना विभाग भीमताल के कर्मियों ने ओखलकांडा, धारी, बेतालघाट, रामगढ़ विकासखंडों का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की माओवादी गतिविधियों फिलहाल नहीं हैं।
विज्ञापन


माओवादी गतिविधियों को लेकर पुलिस और एलआईयू सक्रिय
वर्ष 2014 और 2017 के चुनाव में माओवादियों ने लिखे थे चुनाव बहिष्कार संबंधी लेख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें