फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बीमा पॉलिसी पूरा होने पर बोनस देने और रुपये दोगुना करने के नाम पर आठ लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में झांसा देने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मोहल्ला सुभाषनगर निवासी बसंत भट्ट ने पुलिस को तहरीर सौंप कर बताया कि करीब 10 साल पूर्व उन्होंने एक निजी बीमा कंपनी में पॉलिसी कराई थी जो पूरी होने पर रुपया मिल गया। इस बीच विनोद जैन, विशाल ठाकुर, सोनम गुप्ता के उनके पास फोन आए, जिन्होंने खुद का बीमा कंपनी का बताते हुए बोनस देने का झांसा दिया। फिर औपचारिकता के नाम पर रुपये खाते में पड़वाए। इसके बाद उन्होंने पांच साल में रुपये दोगुने करने के नाम पर खाते में रुपये पड़वाए। इस तरह पिछले 10 सालों में तीनों फोन करने वालों ने आठ लाख रुपये खाते में ले लिये। जब उन्होंने निर्धारित अवधि पूरी होने पर रकम वापस मांगी तो बहानेबाजी करने लगे। इस पर उनका माथा ठनका। जब उन्होंने भुगतान के लिए दबाव बनाया तो नंबर बंद हो गए। इस पर उन्होंने तीनों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इधर हैरत की बात तो यह है कि भट्ट इन सभी को व्यक्तिगत तौर पर जानते भी नहीं है ऐसे में पुलिस भी परेशान है।
विज्ञापन

पीड़ित ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें