फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल की बच्ची से ताऊ करता रहा दुराचार

विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
नैनीताल। बहला फुसलाकर ताऊ अपनी 12 साल की भतीजी से दुष्कर्म करता रहा। घटना तब खुली जब बच्ची की तबियत खराब हुई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। खुलासा होने पर बालिका के पिता की ओर से मल्लीताल कोतवाली में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। आरोपी ताऊ फरार है।
विज्ञापन

मूल रूप से बरेली यूपी के आंवला निवासी परिवार सरोवरनगरी में रहकर रोजगार करता है। 10 जनवरी को बच्ची को अचानक पेट में तेज दर्द होने लगा। परिवार वाले उसे बीडी पांडे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। 24 घंटे तक चले इलाज के बाद भी बच्ची की तबियत नहीं सुधरी तो डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड किया। इससे पता चला कि बच्ची करीब ढाई महीने की गर्भवती है। बच्ची के गर्भवती होने का पता चलने पर परिवार वाले परेशान हो उठे। पूछताछ की तो पता चला कि ताऊ ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। बीडी पांडे अस्पताल की ओर से मल्लीताल कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पिता की तहरीर पर आरोपी ताऊ के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर मल्लीताल विपिन चंद्र पंत ने बताया कि आरोपी फरार है। केस की विवेचना एसआई आशा बिष्ट कर रही हैं। बताया जा रहा है कि बच्ची का शरीर अविकसित होने के कारण भ्रूण खराब हो गया है। ऐसे में बच्ची का गर्भपात करवाना होगा।
विज्ञापन



12 साल की बच्ची से ताऊ करता रहा दुष्कर्म
ढाई महीने की गर्भवती हो गई बच्ची
तबियत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने किया गर्भवती होने का खुलासा, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें