फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों के ऊपर से गुजर गया डंपर

विज्ञापन
तिर्वा कोतवाली में खड़ा हादसे का जिम्मेदार डंफर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामपुर रोड कैंचीधाम धर्मकांटा के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार डंपर के नीचे आने पर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों के पीछा करने पर चालक डंपर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

बिहार के बेतिया जिले के फतेहपुर का निवासी मुन्ना पांडे (35) फूलचौड़ में रहकर बटाईदार का काम करता है। सोमवार की रात आठ बजे मुन्ना पांडे अपने दोस्त टीटी के साथ बाजार जा रहा था। रामपुर रोड स्थित कैंचीधाम धर्मकांटा के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर (यूपी 05- 0094) ने बाइक में टक्कर मार दिया। दोनों युवक बाइक से गिर गए। डंपर ऊपर से गुजर गया। हादसे को देखते ही राहगीरों ने शोर मचाते हुए डंपर का पीछा कर दिया। चालक रोड के किनारे डंपर छोड़कर भाग निकला। उस समय बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। क्षेत्रीय लोगों ने घायलों को कार से एसटीएच के लिए भेज दिया। घायलों में टीटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों पैर टूटने के कारण वह बेहोशी की हालत में है। पुलिस ने बाइक और डंपर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। पुलिस को डंपर के नंबर पर शक है लेकिन असली नंबर या फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें