फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मुकदमा दर्ज साइट इंचार्ज गिरफ्तार

विज्ञापन
कंटेनर से तीन मजदूर दबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। तीन मजदूरों की मौत के मामले में सोमवार की देर रात कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मुंशी चंदन सिंह निवासी चांदमारी काठगोदाम को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, डीएम विनोद कुमार सुमन ने इस घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। जांच सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भोटिया पड़ाव चौकी के उपनिरीक्षक महेश चंद्र जोशी चंदन सिंह की सूचना पर सोमवार को तीन बजकर 40 मिनट पर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उस समय कंटेनर के नीचे तीन मजदूर दबे थे। राम स्वरूप ने बताया कि साइड इंचार्ज (मुंशी) चंदन सिंह ने रहने और खाने की कोई व्यवस्था नहीं की थी। उसी के कहने पर मजदूर कंटेनर के नीचे आराम करते और खाना खाते थे। उसने तीनों चचेरे भाइयों को नीचे रहने के लिए भेज दिया। घटना के समय चंदन सिंह कंटेनर में सीमेंट के कट्टे गिन रहा था। कंटेनर अनियंत्रित हो गया। दीवार गिर गई और तीनों मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद सूचना देने के लिए उसने किसी को फाटक से बाहर जाने नहीं दिया। पुलिस ने इसी आधार पर धारा 304, 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया। चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया उसके बयान के आधार पर पुलिस अन्य ठेकेदारों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें