फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चित हत्याकांड में रिपोर्ट सीबीआई की रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में अगस्त में हुए चर्चित हत्याकांड में पुलिस को सीबीआई की रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही पुलिस हत्याकांड के खुलासे के लिए आगे की रणनीति बनाएगी।
विज्ञापन

27 अगस्त को गोरापड़ाव में एक महिला की हत्या कर दी गई थी। उसकी बेटी पर भी कई वार किए गए थे। वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। करीब छह माह बाद भी पुलिस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा नहीं पाई थी। इसके बाद अदालत के आदेश पर एसआईटी का गठन कर जांच सौंपी गई थी। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने अदालत से महिला की बेटी समेत चार लोगों का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की अनुमति मांगी थी। दिल्ली से आई सीबीआई की टीम ने 31 जनवरी को तीन लोगों का लाई डिटेक्टर टेस्ट किया था। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बताया कि सीबीआई की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


गोरापड़ाव हत्याकांड में सीबीआई की रिपोर्ट का इंतजार
31 जनवरी को सीबीआई ने किया था लाई डिटेक्टर टेस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें