फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी की कार से एक लाख रुपये उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित शादी समारोह में बुधवार रात आए व्यवसायी की कार का शीशा तोड़कर उचक्कों ने एक लाख रुपये पार कर दिया। पुलिस इस मामले को छिपा रही है। चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार का कहना है कि व्यवसायी की कार से पैसा गायब होने का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। इधर शक की सुई भातु गैंग की तरफ घूम रही है।
विज्ञापन

रामपुर रोड स्थित बैंकटहाल में व्यवसायी पुत्री की शादी के लिए सितारगंज से बारात आयी थी। इस बारात में काशीपुर के रहने वाले वाहन एजेंसी के डीलर भी कार से आए थे। शादी के बाद व्यवसायी ने देखा कि उसकी कार का शीशा टूटा हुआ है। अंदर रखे एक लाख रुपये गायब हैं। इस मामले में व्यवसायी ने घटना से टीपीनगर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन उचक्कों का पता नहीं चल सका। इस बारे में पूछने पर चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार का कहना है कि रात में व्यवसायी ने कार का शीशा टूटने की जानकारी दी थी। दूसरे दिन एक लाख रुपये गायब होने की सूचना दी है। इसी कारण शिकायत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। कोतवाली पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य फोटोग्राफी का सहारा ले रही है। आशंका है कि फिर शहर में भातु गैंग सक्रिय हो गया है। यह गैंग कार का शीशा तोड़कर पैसा उड़ाता है।
विज्ञापन



व्यवसायी की कार से एक लाख रुपये उड़ाया
शक की सुई भातु गैंग पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें