फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति खनन करने वालों पर 88 लाख रुपये जुर्माना

विज्ञापन
money
विज्ञापन
बिना अनुमति खनन करने वालों पर 88 लाख रुपये जुर्माना
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। धोरणखास में बिना अनुमति करने वालों को 88 लाख रुपये अर्थदंड प्रशासन को अदा करना होगा। इनमें नियमानुसार प्रशासन ने कुल दो लाख रुपये जुर्माना और कुल खनन की गई मिट्टी की रॉयल्टी का पांच गुना हर्जाना शामिल है।
विज्ञापन

इस मामले में प्रशासन ने पहले महज सात लाख रुपये अर्थदंड लगाया था। इसके बाद से प्रशासन की इस कार्रवाई पर भी सवाल उठे थे। इस पर एडीएम अरविंद पांडेय ने खनन की गई मिट्टी और क्षेत्रफल का पुन: आगणन कराया था। इस आगणन में एक जगह 12648 घन मीटर मिट्टी का खनन किया गया। जबकि, दूसरे प्लाट पर 3162 घन मीटर मिट्टी उठाकर कहीं और ले जाई गई। इस हिसाब से कुल 15810 घन मीटर मिट्टी का परिवहन किया गया। इसमें उत्तराखंड खनिज नियमावली के आधार पर खनन करने वालों पर दो लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा 110 रुपये प्रति घन मीटर की रॉयल्टी का पांच गुना हर्जाना वसूले जाने के आदेश दिए गए हैं। जुर्माना और हर्जाने की कुल धनराशि 8895500 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें