फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन कॉल सुनने के बाद हलुवाई ने जहर पीकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मोबाइल पर आई कॉल सुनने के बाद हलवाई को न जाने क्या हुआ उसने जहर खाकर जान दे दी। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ओखलकांडा बड़ौन मुक्तेश्वर निवासी पूरन सिंह चिलवाल (28) हलवाई का काम करता था और काठगोदाम में किराए का कमरा लेकर रहता था। रविवार को गांव से उसका बड़ा भाई चंदन सिंह चिलवाल भी उसके कमरे में आया था। चंदन ने मेडिकल चौकी पुलिस को बताया कि रविवार शाम पूरन के मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल सुनने के लिए वह कमरे से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद वापस आया तो उसने जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर वह उसे लेकर बेस अस्पताल पहुंचा। वहां से सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में देर रात उसकी मौत हो गई। जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस कॉल की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें