जम्मू। शहर के रघुनाथ मंदिर में तैनात आईटीबीपी के जवान के लापता होने से हड़कंप मच गया। आईटीबीपी की तरफ से हरी मार्केट पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। लेकिन सोमवार को पता चला कि जवान अपने रिश्तेदारों के पास पहुंच गया है। हालांकि अभी पुलिस के पास इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं पहुंची है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि जवान पिंकू कुछ सामान खरीदने के लिए मार्केट गया और वापस नहीं लौटा। जवान उत्तर प्रदेश के बाग पत जिले के, खेखड़ा, रतोल, नागलबड्डी का रहने वाला है। जांच करने पर पता चला कि वह अपने क्षेत्र में किसी रिश्तेदार के घर पर मिला है। आईटीबीपी की तरफ से जवान पर बिना बताए जाने को लेकर कार्रवाई की जा सकती है।