फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैव अपशिष्ट मामले में दो के खिलाफ चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जैव अपशिष्ट ट्रंचिंग ग्राउंड पर फेंकने के मामले में गिरफ्तार दो लोगों के खिलाफ बनभूलपुरा पुलिस ने चार्जशीट दायर किया है। अमर उजाला ने जैव अपशिष्ट फेंकने वालों के खिलाफ अभियान चलाया था। अभियान के चलते अस्पतालों का अपशिष्ट फेंकने वालों पर लगाम लग गई थी।
विज्ञापन

ट्रंचिंग ग्राउंड पर जैव अपशिष्ट फेंकने की शिकायत मिलने पर तत्कालीन नगर आयुक्त सरदार हरबीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय और नगर स्वास्थ्य अधिकारी तुहिन कुमार ने गौलापार में छापा मारा था। छापे के दौरान जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर अपशिष्ट फेंक रहे जवाहरनगर के दो भाइयों नईम और फईम को एक-एक छोटा हाथी के साथ पकड़ लिया था। इस मामले में नगर आयुक्त ने बनभूलपुरा थाने में दोनों के खिलाफ धारा 270 के तहत मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में थाने के उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने विवेचना की। पुलिस ने विवेचना के दौरान सबूतों को इकट्ठा करने के बाद दोनों भाइयों को जैव अपशिष्ट फेंकने और संक्रामक रोग फैलाने का दोषी पाया। इस मामले में विवेचक ने दोनों के खिलाफ चार्जशीट लगाकर उच्चाधिकारियों को भेज दिया। इस मामले में प्रशासनिक स्तर पर भी गौलापार ट्रंचिंग ग्राउंड की जांच की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें