हल्द्वानी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से जागरूकता शिविर 28 फरवरी को फूलचौड़ स्थित राजकीय इंटर कालेज में आयोजित किया गया है। शिविर में आम जनता का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। सिविल जज (सी.डि.) द्वारा के अनुसार शिविर में अधिवक्तागण सामान्य कानूनी जानकारी देंगे। अन्य विभागों द्वारा सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान निशुल्क कानूनी ज्ञान माला पुस्तकें वितरित की जाएगी।