फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायल्टी 85 क्विंटल की वजन 175 क्विंटल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला नदी से कम रॉयल्टी जमा कर ज्यादा रेता, बजरी भर कर सरकार को चूना लगाना जारी है। तराई पूर्वी वन प्रभाग के गश्ती दल ने गौला नदी से उप खनिज निकासी में पंजीकृत ऐसे ही एक वाहन को पकड़ा।
विज्ञापन

गौला रेंजर गणेश त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को लालकुआं में चेकिंग के दौरान गौला में उप खनिज निकासी को पंजीकृत ट्रक यूके 04 सीवी 0624 के चालक ने 85.55 क्विंटल की रॉयल्टी दिखाई। जब वाहन की तुलाई की गई तो 90 क्विंटल ज्यादा उपखनिज पकड़ा गया। वाहन में कुल 175.55 क्विंटल उप खनिज लदा था। इस पूरे प्रकरण में धर्मकांटा कर्मी की मिलीभगत सामने आई है। फिलहाल वाहन को सीज कर डौली रेंज में खड़ा कर दिया गया है। दल में कैलाश चंद्र कपिल, धन सिंह अधिकारी, भोपाल सिंह दानू शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें