रामनगर (नैनीताल)। शहर में इन दिनों बच्चा चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। इन चोरों ने मंगलवार को अलग-अलग जगहों से तीन महंगे मोबाइल लोगों की जेब से चोरी कर लिए। सीसीटीवी कैमरे में उनकी हरकतें कैद होने पर पुलिस को इस गिरोह पता चला है। एसएसआई राहुल राठी ने बताया कि मंगलवार को भवानीगंज निवासी सतप्रीत सिंह सेठी का रानीखेत रोड रोडवेज स्टेशन गेट के बाहर, ढेला निवासी देवेंद्र सिंह रावत की पत्नी का स्टेट बैंक के पास खरीदारी करते हुए तो एक अन्य का मंगलार रोड मंगल बाजार के समीप मोबाइल जेबों से पार हो गए। राठी ने सीसीटीवी कैमरे में जांच करने के बाद बताया कि एक बच्चा तीनों के पास से घटना को अंजाम देता दिखाई दिया है। संभव है कि ये बाहर से आया हुआ गिरोह है, तहरीर के आधार पर इनकी खोजबीन की जा रही है।