फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं विवि ने फर्जी डिग्री धारकों और निर्माताओं के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने मंगलवार को विवि की फर्जी डिग्री का प्रयोग करने वालों के खिलाफ दो सप्ताह बाद तहरीर दे दी है। विवि के कुलसचिव डॉ. महेश कुमार की ओर से दी गई तहरीर में 18 फर्जी डिग्रीधारकों को नामजद किया है। डिग्री निर्माताओं पर भी कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि की फर्जी डिग्रियों का प्रयोग कर विदेश में नौकरी पाने का मामला उजागर हुआ है। डब्ल्यूईएस की ओर से सत्यापन के लिए 27 दिसंबर 18 को भेजी गई 13 फर्जी डिग्री, अंकपत्र जांच में फर्जी पाए गए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया, कनाडा उच्चायोग समेत कुछ भारतीय संस्थानों से भी कुमाऊं विवि की फर्जी डिग्री का पता चला। आरोपियों का पता लगाने के लिए विवि प्रशासन की ओर से डब्ल्यूईएस आदि संस्थाओं से ईमेल के माध्यम से पत्राचार किया जा रहा था। विवि को सोमवार तक किसी भी माध्यम से मेल का जवाब नहीं मिल पाया।
कुलसचिव डॉ. महेश ने बताया कि पुलिस को तहरीर दे दी गई है। सभी संस्थाओं को भेजे गए मेल का जवाब न मिलने पर अब विदेश मंत्रालय भारत सरकार, कनाडा उच्चायोग के साथ पत्राचार किया जा रहा है। कोतवाल विपिन चंद्र पंत ने बताया कि कुमाऊं विवि की तहरीर मिल गई है। जांच कर सबूत जुटाने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



कुमाऊं विवि ने फर्जी डिग्रीधारकों और निर्माताओं के खिलाफ दी तहरीर
27 दिसंबर को हुआ था फर्जी डिग्री का मामला उजागर, डब्ल्यूईएस से नहीं मिला मेल का जवाब

इन लोगों के खिलाफ दी तहरीर
अनुज मित्तल, गुरविंदर सिंह, सौरभ गुप्ता, मनप्रीत कौर, अश्नीन बजाज, हरप्रीत कौर, रीता अमीत प्रेमजी, साहिब इकबाल सिंह, अमनिंदर सिंह, अवतार सिंह, संदीप सिंह, जिबनु राठौर, वरुण खुराना, करमजीत कौर, करन मेहरा, नर्मदा, सिमरनजीत कौर, जोधवीर सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें