फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
hathkadi
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी का खुलासा हुआ है। यूपी के पीलीभीत जिले के शातिर बदमाश यहां किराये का कमरा लेकर बाइक चोरी में शामिल हैं। पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर चार दिन पहले चोरी की गईं दो बाइकें बरामद कर ली हैं।
विज्ञापन

24 दिसंबर को एक ही रात बनभूलपुरा इलाके से दो बाइकें चोरी हुईं तो पुलिस की नींद उड़ गई थी। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी और एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने थानाध्यक्ष को चोरों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए थे। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि पुलिस ने इंदिरानगर फाटक और स्लाटर हाउस के पास बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान चलाया था। दो बाइकों को चेकिंग के लिए रोका गया। बाइकों में सवार तीन युवक कोई कागज नहीं दिखा सके। पुलिस को चोरी की बाइक शक हुआ तो कड़ाई से पूछताछ की गई। तीनों इधर-उधर की बातें करने लगे। थाने लाने पर उन्होंने सच उगल लिया। पकड़े गए युवकों में बीसलपुर (पीलीभीत) के सरिया खाननापुर निवासी नदीम कुरैशी, पूरनपुर (पीलीभीत) के शेरपुर निकट दादर मियां मजार निवासी फईम और हल्द्वानी के लाइन नंबर 16 आजादनगर आम के बाग के पास निवासी जावेद शामिल हैं। नदीम गोपाल मंदिर के पीछे इरफान हेयर कटिंग वाले के मकान में किराए पर रहता है जबकि फईम बाघजाला काठगोदाम में रहता है।

गांव के युवक की ही बाइक चुरा ली
24 दिसंबर की रात इंदिरा नगर वार्ड 14 से नफीस अहमद और रहीस की बाइक चोरी हो गई थी। नफीस अहमद गिरफ्तार फईम के गांव का ही रहने वाला है। पूछताछ से पता चला कि फईम ने अपने ही गांव के नफीस की बाइक चुराई थी। पुलिस ने फईम और नदीम कुरैशी का आपराधिक इतिहास पीलीभीत पुलिस से मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें