फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन गश्ती दल पर पथराव का प्रयास, अभद्रता

विज्ञापन
रामनगर कोतवाली में तहरीर देने पहुंचे खनन गश्ती दल के वन निगम कर्मी। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। उपखनिज से भरे डंपर को रोकने के विरोध में खनन माफिया ने गश्ती दल पर पथराव कर दिया। साथ ही डीएलएम और वन निगम कर्मियों के साथ अभद्रता की। पथराव में गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। वन निगम कर्मियों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह वन निगम का गश्ती दल डीएलएम धीरेश बिष्ट के नेतृत्व में खड़ंजा गेट पर गश्त पर था। तभी एक डंपर उपखनिज लेकर वहां से गुजर रहा था। वन निगम कर्मियों ने डंपर को रोकने का इशारा किया तो उसने डंपर को दौड़ा दिया। डीएलएम सहित वन निगम कर्मी डंपर का पीछा करने लगे। डंपर कालूसिद्ध के पास एक स्टॉक सेंटर में जा घुसा और टीम ने डंपर चालक से रायल्टी के कागज मांगे, जो वह नहीं दिखा सका।
स्टॉक के अंदर मौजूद तीन-चार लोगों ने डीएलएम और वन निगम कर्मियों के साथ अभद्रता कर पथराव किया, जिसमें उनकी गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। भीड़ एकत्र कर टीम को घेर लिया। स्थिति को भांपते हुए वन निगम कर्मियों की टीम वहां से निकल गई।
विज्ञापन

कोतवाली में सहायक लौंगिंग प्रबंधक हीरा सिंह अधिकारी ने तहरीर दी है। एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। टीम में त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, राजेश कुमार, ध्यान सिंह अधिकारी, दीपक अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें