फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज लगना बाकी

विज्ञापन
Covid Vaccination in Haldwani
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग ने 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के किशोरो को टीका लगाने का अभियान शुरू कर चुका है। लेकिन, अभी जिले में बड़ी संख्या में किशोर है जिन्हें पहली डोज नहीं लगी है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार टीकाकरण में स्कूल प्रबंधन का भी सहयोग लिया जा रहा है। स्कूलों में जिन छात्रों को टीक लगना है, वह लग चुका है। इसका प्रमाण पत्र भी कालेज प्रबंधन देगा।
विज्ञापन

जनवरी में स्वास्थ्य विभाग ने 15 से 17 साल आयु वर्ग को टीका लगाने का अभियान शुरू किया, जिले में इस आयु वर्ग के करीब 62 हजार लोगों को चिहिन्त किया गया था। इसमें बीस हजार किशोर हैं, जिनको पहली डोज नहीं लग सकी। अब स्वास्थ्य विभाग ने दूसरी डोज लगाने का अभियान शुरू किया है। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत कहती हैं कि स्कूलों में जाकर सेकेंड डोज लगाने का अभियान शुरू किया गया है, शुक्रवार को भी टीका लगाने की तैयारी थी लेकिन मौसम खराब होने के कारण स्कूल बंद रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम जिन्हें पहली डोज नहीं लगी है, उन्हें पहली डोज भी लगाई जाएगी। सभी लक्ष्य प्राप्त करने की कोशिश रहेगी। संबंधित स्कूलों में सभी तय किशोरों को टीका लग चुका है, उसका प्रमाण पत्र भी स्कूल प्रबंधन देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें