फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड : संदिग्ध मरीजों की होगी जांच

Fri, 06 Jun 2025 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नैनीताल। प्रदेश में कोविड के केस सामने आने और स्टेट एडवाइजरी जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना अलर्ट हो गया है। सीएमओ ने अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति, दवाओं, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कंसनट्रेटर समेत सभी उपकरणों को चालू हालत में रखने के साथ अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। जिले के चार अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।

कोरोना के मामले मिलने के बाद प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के लिए एडवाइजरी जारी की है। नैनीताल में पर्यटकों की आमद देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों में कोविड को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए हैं। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि जिले में कोरोना का केस नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी, बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल, रामदत्त जोशी अस्पताल रामनगर और बेस अस्पताल हल्द्वानी में आइसोलेशन वार्ड बना दिए गए हैं। कोविड संभावित बुखार, सर्दी-जुकाम के मरीजों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में सैंपल लेकर सुशीला तिवारी भेजा जाएगा। अस्पतालाें में बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। महिला अस्पताल हल्द्वानी और बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल में खराब पड़े ऑक्सीजन प्लांट सही कराए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें