हल्द्वानी। जिला निर्वाचन विभाग मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। चार विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए मतगणना हॉल बनकर तैयार हो गए हैं। उधर दो विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना हॉल बुधवार को बनकर तैयार हो जाएंगे। कर्मचारियों की ट्रेनिंग चार मार्च से शुरू होगी।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि भीमताल, नैनीताल, हल्द्वानी और लालकुआं विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए काउंटिंग हॉल बनाकर तैयार कर दिए हैं। कहा कि इस बार तीन कमरों में मतगणना होगी। दो कमरों में सात-सात टेबल लगेंगी। एक कमरे में पोस्टल बैलेट की गिनती होगी।
अशोक जोशी ने बताया कि रामनगर और कालाढूंगी विधानसभा सीट के मतगणना हॉल बुधवार को बनकर तैयार हो जाएंगे। कहा कि मतगणना के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इनकी ट्रेनिंग चार मार्च से होगी।
मतगणना एजेंट के पास बनाने की अंतिम तिथि सात मार्च
हल्द्वानी। उपजिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी ने कहा कि मतगणना एजेंट के लिए पास बनाने के लिए अंतिम तिथि सात मार्च रखी गई है। कहा कि मतगणना एजेंट बनने के लिए राजनीतिक पार्टियों को सात मार्च तक अपने आरओ के समक्ष आवेदन करना होगा। इसके बाद आरओ पास जारी करेंगे।