फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में हो भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट की स्थापना

विज्ञापन
रुद्रपुर जिला न्यायालय में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पुष्प देकर स्वागत करते बार एसोसिएशन क - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ ने जिला न्यायालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट की स्थापना करने समेत तीन सूत्री मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

रविवार को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ जिला न्यायालय में निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने परिवार न्यायालय, बार भवन के साथ ही सभी न्यायालयों का निरीक्षण किया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडे की अगुवाई में पदाधिकारियों ने मुख्य न्यायाधीश का स्वागत कर तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा। उन्होंने न्यायालय परिसर में खाली पड़ी जगह को अधिवक्ताओं के विश्रामगृह के लिए देने, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट की स्थापना करने आदि की मांग की।
वहां पर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार एचएस बोनाल, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार प्रोटोकाल सुजीत कुमार, जिला जज नरेंद्र दत्त, परिवार न्यायाधीश एमसी कोसिवा, अपर जिला जज संजीव कुमार, विवेक द्विवेदी, रंजीत शुक्ला, सीएम राय, बार एसोसिएशन के सचिव नरेश रस्तोगी, राजीव शर्मा, संतोष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें