त्योहारी सीजन आते ही सब्जियों के दाम बढ़ने (Uttarakhand Onion Price) लगे हैं। इन दिनों प्याज की बढ़तीं कीमत जायका बिगाड़ रही हैं। एक माह पूर्व 25 रुपये किलो बिक रहा प्याज इन दिनों खुदरा कीमत में 60 रुपये किलो तक बिक रहा है।
पहाड़ समेत पूरे तराई भाबर में नासिक, राजस्थान, इंदौर आदि जगहों से प्याज आता है। स्थानीय स्तर पर भी प्याज होता है लेकिन वह सीमित क्षेत्र के लिए ही पर्याप्त नहीं हो पाता है। त्योहार से पहले प्याज के बढ़ते दाम ग्राहकों के आंसू निकाल रहे हैं। लहसुन और अदरक भी महंगा हो गया है। उत्तराखंड कृषि उत्पादन मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर, ‘डब्बू’ का कहना है कि एक नवंबर से मंडी हल्द्वानी में रियायती कीमतों पर लोगों को प्याज उपलब्ध कराने के लिए काउंटर खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
प्याज के दाम
- हल्द्वानी 60-70 रुपये प्रति किलो
- रुद्रपुर 60- 70 रुपये प्रति किलो
- काशीपुर 70-75 रुपये प्रति किलो
सब्जी के रेट (प्रति क्विंटल)
- प्याज 3000 से 4000
- आलू 1000 से 2200
- लौकी 1000
- बीन 2500 से 3500
- गोभी 1400
- मटर 4000 से 5000
- टमाटर 2000
- कद्दू 1000
- बैगन 800
- अदरक 8000 से 9000
मंडी परिषद अध्यक्ष के निर्देश पर एक नवंबर से सुबह 10 बजे से नवीन मंडी परिसर में स्थित फर्म इंद्र श्याम एंड कंपनी सी-150 में प्याज का एक काउंटर शुरू किया जा रहा है। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर रियायता दामों पर उपभोक्ता को एक किलो प्याज दिया जाएगा। -दिग्विजय सिंह देव, मंडी सचिव