फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दो मेडिकल स्टोरों से कफ सिरप के नमूने लिए, तीन को नोटिस

Sun, 12 Oct 2025 02:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मल्ली बमौरी में हाट बाजार लगाने के लिए जमीन देने का एग्रीमेंट करने के बावजूद धोखाधाड़ी करने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने मामले में जमीन स्वामी के खिलाफ मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


भरत वल्दिया निवासी आरके टेंट हाउस रोड कुसुमखेड़ा ने तहरीर में कहा कि तीन मई 2025 को हाट बाजार लगाने के लिए उसका जमीन स्वामी कैलाश बल्यूटिया से एग्रीमेंट हुआ। इसके लिए मैंने एडवांस के तौर पर दो लाख रुपये भी दे दिए। यह राशि उसने परिचितों से एकत्र की थी। 17 मई को बाजार की जमीन को लेकर टेंडर डाले जाने थे लेकिन उससे एक दिन पहले ही जमीन स्वामी ने ज्यादा धन के लालच में धोखाधड़ी करते हुए जमीन किसी और को दे दी। यहां अब बाजार लगाया जा रहा है। कहा कि नगर निगम में टेंडर न डालने की वजह से उसे आर्थिक नुकसान हुआ है। युवक ने जमीन स्वामी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें