कुमाऊं विवि की सुधार परीक्षा 18 नवंबर से शुरू होगी। कुमाऊं भर में 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 39143 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
इधर, नैनीताल के डीएसबी परिसर में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. रजनीश पांडे ने बताया कि परीक्षा 18 नवंबर से शुरू होकर 23 नवंबर तक चलेगी।
सुबह के सत्र में 9 से 12 बजे तक जबकि शाम एक से चार बजे तक परीक्षा होगी। डीएसबी परिसर के निदेशक प्रो. एसपीएस मेहता ने बताया कि सुबह के सत्र में वरिष्ठ परीक्षा प्रभारी की जिम्मेदारी प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट को और शाम के सत्र में प्रो. एसएस बर्गली वरिष्ठ परीक्षा प्रभारी होंगे।
सुबह के सत्र में बीए प्रथम वर्ष के सभी विषयों के प्रथम प्रश्नपत्र (गणित, सांख्यिकी, सैन्य विज्ञान, आईटी व कंप्यूटर साइंस को छोड़कर), बीएससी प्रथम वर्ष अर्थशास्त्र व भूगोल के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।
शाम के सत्र मेें बीए द्वितीय व तृतीय वर्ष के सभी विषयों के प्रथम प्रश्नपत्र (गणित, सांख्यिकी, सैन्य विज्ञान, आईटी, कंप्यूटर साइंस को छोड़कर) तथा बीएससी द्वितीय वर्ष की अर्थशास्त्र व भूगोल विषयों की प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। ब्यूरो