रामनगर वन प्रभाग के पवलगढ़ रेंज में मंगलवार को पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व की पहली पत्रिका का विमोचन किया गया। विमोचन प्रो. ककीप बुसैत व अपर प्रमुख वन संरक्षक पर्यावरण राजीव भरतरी ने संयुक्त रूप से किया।
पत्रिका में सिने अभिनेता टॉम आल्टर ने जिम कार्बेट के जीवन पर प्रकाश डाला है, जबकि अंजली भरतरी ने पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व व छोटी हल्द्वानी के सौंदर्य का बखान किया है। विमोचन के मौके पर एसीसीएफ भरतरी ने कहा कि पवलगढ़ कंजर्वेशन पर्यटन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएगा।
उन्होंने कहा कि बर्ड वॉचिंग में यह क्षेत्र अग्रणीय है। इस अवसर पर डीएफओ कहकशां नसीम, आरओ कृपाल बिष्ट, इंद्र सिंह बिष्ट, मनोहर सिंह मनराल आदि मौजूद थे।