फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर, सता रहा डर, अब तो चेत जाइये

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। फरवरी में कोविड संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से पहले ही जिले में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रोज कोविड संक्रमण के आंकड़े चौंकाने वाले आ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ गई है। बुधवार को कोविड संक्रमित मरीज जहां एकाएक बढ़कर 55 हो गए थे, वहीं एक दिन बाद बृहस्पतिवार को यह संख्या 85 तक पहुंच गईं, जबकि कुमाऊं मंडल में कोविड संक्रमितों की संख्या 151 तक पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को कुमाऊं मंडल में अल्मोड़ा में 18, ऊधमसिंह नगर में 35, पिथौरागढ़ में चार, चंपावत में आठ, बागेश्वर में एक और नैनीताल में सर्वाधिक 85 संक्रमित मिले हैं। इससे पहले नैनीताल जिले में पांच जनवरी को कोविड संक्रमण के 55 मामले और मंडल में 115 मामले सामने आए थे। चार जनवरी को जिले में 26 कोरोना संक्रमित मिले थे। अब तक 700 से अधिक लोगों की जांच रिपोर्ट आनी है।
4974 किशोरों ने लगाई वैक्सीन, आज 7800 का लक्ष्य
हल्द्वानी। जिले में बृहस्पतिवार को 9182 लोगों को वैक्सीन लगाई गई, जिनमें 45 केंद्रों में 15 से 17 साल के 4974 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 43 स्कूलों और 32 केंद्रों में करीब 7800 किशोरों और लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें