फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाढूंगी का जमाती कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
रामनगर अस्पताल के बाहर मची अफरा-तफरी। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर/कालाढूंगी (नैनीताल)। कालाढूंगी से तीन अप्रैल को रामनगर में क्वारंटीन किया गया एक जमाती कोरोना पॉजिटिव निकला। इस पर उसे रामनगर से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कोरोना का पॉजिटिव निकला जमाती एक अप्रैल को मुरादाबाद से जमात करके लौटा था।
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से वह मुरादाबाद से दड़ियाल तक पैदल ही पहुंचा था, यहां से उसका भाई उसे बाइक पर बैठाकर कालाढूूंगी लेकर पहुंचा था। जमात से आने की सूचना पर प्रशासन ने उसे दो अप्रैल को रामनगर के निजी रिजॉर्ट में क्वारंटीन किया था और तीन अप्रैल को उसका ब्लड सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेजा था। चार अप्रैल को उसको रामनगर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था।
रविवार सुबह वह कोरोना संक्रमण का पॉजिटिव पाया, तो अस्पताल और प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में जमाती को सैनिटाइज कर एंबुलेंस से हल्द्वानी के एसटीएच रेफर कर दिया है। रामनगर अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव निकलने पर उसे हल्द्वानी के लिए रेफर किया है, जहां पर उसका बेहतर इलाज होगा।
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड किया सैनिटाइज
रामनगर संयुक्त चिकित्सालय के जिस आइसोलेशन वार्ड में जमाती को भर्ती किया गया था, उसके जाने के बाद वार्ड को सैनिटाइज किया गया। अब शेष की रिपोर्ट पर सभी की नजर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें