फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल मंडी में बंद रहेगी मंडी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोरोना महामारी संक्रमण को देखते हुए नवीन मंडी में सोमवार और मंगलवार को भी कारोबार बंद रहेगा। दोपहर एक बजे से पर्वतीय क्षेत्र और मैदानी क्षेत्र के लिए ही सब्जी भेजी जाएगी। स्थानीय स्तर पर सब्जी, फल के कारोबारियों को अपने आढ़ती से संपर्क करना होगा। आढ़ती संबंधित व्यापारी के प्रतिष्ठान पर फल और सब्जी पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे। मंडी में फुटकर बिक्री कतई बंद रहेगी।
विज्ञापन

देर रात को मंडी कारोबारियों की प्रशासन के साथ हुई बैठक में यह सहमति बनी। मंडी अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि मंडी बंदी का पूरी तरह पालन किया जाएगा। इस दौरान केवल गल्ला मंडी में सुबह सात से दोपहर एक बजे तक कारोबार होगा। मैदान और पहाड़ के लिए रविवार की तरह की दोपहर एक बजे से फल और सब्जी वाहनों में लादी जाएगी। लालकुआं, हल्द्वानी, हल्दूचौड़ समेत तमाम इलाकों के व्यापारियों के लिए मंडी बंद रहेगी।
बैठक में मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह, एडीएम (प्रशासन) कैलाश टोलिया, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज वर्मन, मंडी सचिव विश्वविजय सिंह देव, आलू फल आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष जीवन सिंह कार्की, सब्जी आढ़ती देवानंद सिंधी, कृष्ण कुमार नज्जौन, अनिल आसवानी, कन्हैया लाल सिंधी, मनोज वेदी, नीरज प्रभात गर्ग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें